कृषि ज्ञान केंद्र (Agricultural Knowledge Centre)
कृषि ज्ञान केंद्र के बारे में :
कृषि ज्ञान केंद्र (Agricultural Knowledge Centre) ग्रामीण प्रतिभा खोज केंद्र, ग्राम – पुरेना बूढ़ा, जिला –जांजगीर (छ.ग.) के अंतर्गत प्रायोजित एक केंद्र है जहाँ पर कृषि से सम्बन्धी विषयों पर परिचर्चा के माध्यम से, कृषि से सम्बन्धित किताबों के माध्यम से एवं कृषि विषयों पर प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर कृषि ज्ञान का विस्तार किया जायेगा और गाँव में कृषि आत्मनिर्भरता लाया जायेगा | उद्देश्य: गाँव के कृषक बंधुओं को कृषि से सम्बधित किताब उपलब्ध कराकर, उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर, कृषि परिचर्चा का आयोजन कर कृषि उत्पादन को बढ़ाना और कृषि आत्मनिर्भरता लाना है | साथ ही गाँव के बेरोजगार युवाओं को कृषि पर आधारित लघु उद्योग चलाने के लिए प्रेरित कर रोजगार प्रदान कराना है | तकनिकी सहयोग: श्री रूपसिंह मैत्री, जल वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, भारत सरकार, नई दिल्ली आर्थिक सहयोग : श्री रामकिशन मैत्री, सॉफ्टवेर इंजिनियर, टाटा कंपनी, नवी मुंबई प्रारम्भिक क्रियाकलाप : 1. कृषि पुस्तकालय (Agricultural Library) की स्थापना : कृषि एवं सम्बंधित विभागों के विभिन्न विषयों जैसे फसल विज्ञान, पौध रोग विज्ञान, कीट विज्ञान, उद्यानिकी विज्ञान, पशुपालन, मछलीपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं अन्य विषयों से सम्बंधित प्राथमिक किताबों की लगभग ५०० किताबों, पत्रिकाओं, फसल चक्र कैलेंडर से युक्त कृषि पुस्तकालय की स्थापना, ग्राम – पुरेना बूढ़ा में किया जायेगा | 2. उन्नत बीज, पौध समान, नये कृषि औजार की ब्यवस्था करना | 3. गाँव के किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र , जांजगीर (चाम्पा), रायगढ़ पर कृषि पर आधारित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान कराना | 4. किसान मेला, कृषि संगोष्ठी, नव तकनिकी प्रदर्शन, उन्नत कृषि खेत भ्रमण आदि में जाने हेतु प्रबंध करना | 5. किराये पर उपलब्ध होने हेतु कृषि उपकरण एवं औजारों के व्यवस्था करना | आगामी क्रियाकलाप: 1. गाँव में मशरूम उत्पादन | 2. खाद्य प्रशंस्करण की तकनीकियाँ | 3. लघु उद्योगों की स्थापना | 4. कृषक – वैज्ञानिक मिलन सम्मलेन का आयोजन | 5. कृषि प्रशिक्षण की व्यवस्था करना | |
New
कृषि ज्ञान केंद्र का सफलता पूर्वक उद्घाटन ...... २ नवम्बर २०१३ को ग्रामीण प्रतिभा खोज केंद्र के कार्यालय पर ग्राम पुरेना बुढा में हुआ | कार्यक्रम में लगभग १०० किसानो ने भाग लिया
.............आगे पढ़े ............फोटो देखे ! कृषि पुस्तकालय हेतु नियम एवं शर्ते :
1. किताब पढने हेतु सबसे पहले पुस्तकालय अध्यक्ष से पंजीकरण करना अनिवार्य है | 2. कृषि से संबधित कोई भी किताब, पत्रिका बिना अनुमति के पुस्तकालय से बाहर नही ले जा सकता | 3. पुस्तकालय प्रत्येक दिन निर्धारित समय सीमा के लिए ही खुलेगा| खुलने एवं बंद होने का समय कार्यालय के सामने लिखा रहेगा | 4. ग्राम -पुरेना बूढ़ा से बाहर के गाँव के पाठक को पहले पुस्तकालय अध्यक्ष से अनुमति एवं पंजीकरण कराना अनिवार्य है | 5. शुल्क न्यूनतम या नि:शुल्क होगा | इसकी जानकारी पुस्तकालय अध्यक्ष देगा | 6. पुस्तकालय में शांति से पढ़े एवं किसी भी तरह का विवाद असहनीय होगा | इसकी सुचना ग्रा.प्र.खो.कें निर्देशक को तुरंत दे | प्रकाशन: 1. श्री कार्तिकेश्वर मैत्री, निर्देशक, ग्रा.प्र.खो.कें., ग्राम- पुरेना बूढ़ा, जिला -जांजगीर (छ.ग.) 2. श्री रामराज मैत्री, सचिव, ग्रा.प्र.खो.कें., ग्राम- पुरेना बूढ़ा, जिला -जांजगीर (छ.ग.) |
# अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें ....श्री रूप सिंह मैत्री (इमेल भेजे : [email protected] पर (या) अपना सन्देश भेजने के लिए यंहां पर क्लिक