दीपावली कार्यक्रम -२०१३ (VTSC Dipawali Function -2013)
# दीपावली कार्यक्रम -२०१३ का रिपोर्ट डाउनलोड करें............ # दीपावली कार्यक्रम -२०१३ का पम्पलेट डाउनलोड करें ...........
हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष २०१३ का दीपावली सीजन भी गाँव पुरेना बूढ़ा के लिए उमंगो का समय रहा | गाँव में ग्रामीण प्रतिभा खोज केंद्र (ग्रा.प्र.खो.कें.) ने बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व एक नये ढंग से मनाया | कार्यक्रम २५ अक्टूबर २०१३ को “खेल महोत्सव-२०१३” की शुरुवात से शुभारम्भ हुआ और “सांस्कृतिक संध्या एवं सांस्कृतिक रात्रि” के रूप में ३ नवम्बर २०१३ को समाप्त हुआ | पुरे एक सप्ताह तक चले इस वृहत कार्यक्रम में गाँव के प्रतिभाओं को तरासने के लिए विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं, साहित्यिक प्रतिस्पर्धाओं, दीपावली संध्या विशेष कार्यक्रम एवं दीपावली रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | खेल प्रतिस्पर्धाएं २५ अक्टूबर से लेकर २ नवम्बर तक चले जिसमें 15 तरह के विभिन्न राष्ट्रिय प्रमाणित खेलों जैसे क्रिकेट, व्हालीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक, शतरंज, कैरम और खो–खो इत्यादि का समावेश किया गया | साहित्यिक प्रतिस्पर्धायें २५ आक्टूबर से लेकर ३ नवम्बर तक चले जिसमें 8 तरह के विभिन्न राष्ट्रिय प्रमाणित साहित्यिक प्रतिस्पर्धाओं जैसे निबंध लेखन, नवीन लेखन, प्रश्नोत्तरी (एकल / कई), समान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षण, वाद विवाद प्रतियोगिता, आशु/ तात्कालिक भाषण, चित्रकारी/ पेंटिंग, रंगोली का आयोजन किया गया | दीपावली संध्या विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतिस्पर्धा का समावेश किया गया | दीपावली रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य (एकल और समूह), गायन (एकल और समूह), नाटक अभिनय, एकल अभिनय, मूक अभिनय इत्यादि का आयोजन किया गया | सभी तरह के खेल, साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में न केवल लड़कों ने भाग लिया बल्कि लड़कियों नें भी बड चढ़ कर भाग लिया |
खेल महोत्सव -२०१३: खेल महोत्सव -२०१३ का उद्घाटन श्री राम राज मैत्री, सचिव , ग्रा.प्र.खो.कें. द्वारा दिनाक २५ अक्टूबर को ग्राम पुरेना बूढ़ा के प्राथमिक स्कूल प्रांगण में हुआ | उदघाटन कार्यक्रम के दौरान संचालक श्री कार्तिकेश्वर मैत्री, बाह्य सलाहकार श्री रूप सिंह मैत्री एवं प्रमुख ग्रामीण गणमान्य जन भी उपस्थित थे | श्री रूप सिंह मैत्री ने कार्यक्रम के स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया | सचिव श्री राम राज मैत्री ने खिलाडियों को खेल भावना से खेलने और जितने से ज्यादा सिखने पर जोर देने को कहा | सचिव महोदय जो की खुद एक जिला स्तरीय हाकी खिलाड़ी रहे है अपने अनुभव को खिलाडियों में बांटा और अनुभव से सिखने की सलाह दी | खेल मह्त्सव के प्रथम दिन में कुस्ती खेल का आयोजन किया गया जिसमे कई उम्र/वजन वर्गो के खेलो में खिलाडियों ने भाग लिया | पुरे सप्ताह भर चले इस महोत्सव में 15 तरह के विभिन्न राष्ट्रिय प्रमाणित खेलों जैसे क्रिकेट, व्हालीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक, शतरंज, कैरम और खो–खो इत्यादि का समावेश किया गया | ग्रामीण वासियों ने बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लिया और सहयोग दिया | इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के साहित्यिक प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन हुआ ! दीपावली पर्व २०१३: दीपावली पर्व कार्यक्रम २०१३ का उद्घाटन दिनाँक ३ नवम्बर २०१३ को दीपावली संध्या के रूप में मुख्य अतिथि श्री भागी रथी खूंटे (शिक्षक) के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुयी | कार्यक्रम में ग्रा.प्र.खो.कें. के अध्यक्ष -श्री सहदूल मैत्री, सचिव -श्री राम राज मैत्री, संचालक -श्री कार्तिकेश्वर मैत्री, बाह्य सलाहकार -श्री रामकिशन मैत्री एवं श्री रूप सिंह मैत्री, आंतरिक सलाहकार -श्री ओमप्रकाश मैत्री, श्री नील राम खूंटे, श्री सेट राम मैत्री, श्री दिलीप खूंटे, श्री सुरेश खूंटे आदि उपस्थित थे | कार्यक्रम के सभी अतिथियों का स्वागत करने के बाद संचालक श्री कार्तिकेश्वर मैत्री ने स्वागत भाषण दिया | तद्पश्चात पूर्व एवं प्रथम अध्यक्ष श्री शिव भरोष मैत्री के आकस्मिक निधन पर २ मिनट की मौन रख शोक व्यक्त किया गया | संस्था के स्मृति चिन्ह के रूप में उनके परिजनों को भेंट प्रस्तुत किया गया | तत्पश्चात सभी सलाहकार ने ग्रा.प्र.खो.कें. के प्रोत्साहन के लिए भाषण दिया | उसके बाद श्री रूपसिंह मैत्री ने ग्रा.प्र.खो.कें. के संरंचना के बारे में विस्तार से बताया और ग्रामवासियों को इसकी वास्तविक आवश्यकता बताई | अध्यक्ष महोदय ने अपने भाषण में इस कार्यकम को सफल बनाने में प्रयास करने का आह्वान किया | अध्यक्ष के प्रोत्साहन भाषण के तुरंत बाद विभिन्न खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया | मुख्य अतिथि महोदय ने रंगोली प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाओं का चय्याँ भी किया | फिर मुख्यअतिथि श्री भागी रथी खूंटे के प्रोत्साहन भाषण से पूरा सभा में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी | फिर मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय के हाथों दीपावली पर्व का आतिशबाजी पठाके जला कर हुयी | बड़े जोर शोर से सभी ने पठाखे फोड़े और मस्ती के आनंद में डूबे रहे | इस तरह दीपावली संध्या का समापन प्रसाद वितरण से हुआ | आगे दीपावली रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री कार्तिकेश्वर मैत्री के मधुर मंच सञ्चालन से हुआ | पुरे मध्यान्ह रात्रि तक विभिन्न समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह एवं एकल गायन , नाटक , अभिनय इत्यादि का मंचन किया गया | कार्यक्रम का समापन आंतरिक सलाहकार श्री ओम प्रकाश मैत्री द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन से हुआ | .............पूरा पढ़े ! |
|